ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 04 मई

एएमपीएएस और ऑस्करः 04 मई 1927 को अमेरिका में फिल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स अकेडमी) की स्थापना हुई। जिसने फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, अभिनेता-अभिनेत्रियों, लेखकों और तकनीशियनों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सालाना पुरस्कार देना शुरू किया, जिसे ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है। संस्था द्वारा पहला पुरस्कार समारोह 16 मई 1929 को आयोजित किया गया था, जिसके बाद से यह अनवरत जारी है। दुनिया भर में सिने जगत से जुड़े लोगों के लिए यह सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल है।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1799- टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम में लड़ाई के दौरान मृत्यु।
 
1854- भारत का पहला डाक टिकट औपचारिक तौर पर जारी।
 
1896- लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित।
 
1924- पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
 
1945- जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।
 
1959- पहले ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन किया गया।
 
1979- मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में यह पद संभालने वाली वे पहली महिला बनीं।
 
1980- इस तारीख को कोल माइंस डे के रूप में मनाने की घोषणा की गयी।
 
1980- जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और देश के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।

Posted On:Monday, May 3, 2021


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.