ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज, बच्चों की शरारतों और कॉमेडी से भरपूर होगी नई सीरीज

Photo Source :

Posted On:Monday, July 13, 2026

प्राइम वीडियो की नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक ऐसे स्कूल की कहानी दिखाई गई है, जहां बच्चों की शरारतें, शिक्षकों की परेशानियां और एक प्रिंसिपल का बड़ा सपना मिलकर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगाते हैं। हल्के-फुल्केअंदाज में पेश की गई यह सीरीज फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

ट्रेलर में केके मेनन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी नाम के स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे हैं। उनका सपना अपने स्कूल के बच्चों को सरकार प्रायोजित ट्रेनिंगप्रोग्राम के तहत कैम्ब्रिज भेजने का है। लेकिन स्कूल के नटखट और बिगड़ैल बच्चों की हरकतें उनके इस मिशन को बार-बार मुश्किल में डाल देती हैं।इसके बाद शुरू होता है हंसी, अफरा-तफरी और मजेदार घटनाओं का सिलसिला, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का वादा करता है।

सीरीज में केके मेनन के साथ अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी, प्रसन्ना बिष्ट, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह औरअभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हिमांक गौर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कुल सात एपिसोड होंगे, जिनमें स्कूल लाइफ कीमासूमियत और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

'आदर्श बाल विद्यालय' का प्रीमियर 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनियाभर में होगा। हिंदी भाषा के साथ अंग्रेजी सबटाइटल मेंउपलब्ध यह सीरीज उन दर्शकों के लिए खास साबित हो सकती है, जो पारिवारिक मनोरंजन के साथ बच्चों की दुनिया की मजेदार कहानियां देखनापसंद करते हैं।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.