ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के कवर पर चमके सुपरस्टार अजित कुमार

Photo Source :

Posted On:Friday, October 31, 2025

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने नवंबर 2025 के अपने अंक के लिए एक ऐसा कवर जारी किया है जिसने तमिल सिनेमा और मोटरस्पोर्ट—दोनों दुनिया केप्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है। इस बार के कवर स्टार हैं अजित कुमार, जो अपनी दोहरी पहचान — सिनेमाई सुपरस्टार और स्पीड के दीवाने रेसर— को गर्व से जीते हैं। दुबई ऑटोड्रोम पर शूट किए गए इस एक्सक्लूसिव फोटोशूट में अजित एक लाल मैकलारेन कार के पास सफ़ेद रेसिंग सूट मेंदिखाई दे रहे हैं, और यह तस्वीर मानो कह रही हो — "गति और स्थिरता एक साथ मौजूद हैं।"

फोटोग्राफर बेन कोप द्वारा खींचे गए इस फोटोशूट में अजित का व्यक्तित्व दो हिस्सों में बंटा नहीं, बल्कि खूबसूरती से जुड़ा हुआ दिखाई देता है। एकतरफ उनकी आँखों में रेसट्रैक की आग है, तो दूसरी ओर उनके चेहरे पर एक शांत, आत्मविश्वासी मुस्कान — जो बताती है कि वे जितने जुनूनी हैं, उतनेही ज़मीन से जुड़े हुए भी हैं।

60 से ज़्यादा फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुके अजित सिर्फ पर्दे के ही नहीं, रेसट्रैक के भी सितारे हैं। 2025 में उन्होंने अपनी अजित कुमार रेसिंग टीम के साथ यूरोपियन इंडियूरेंस चैंपियनशिप की एम् क्लास में तीसरा स्थान हासिल किया — एक उपलब्धि जोबताती है कि उनके लिए रेसिंग महज़ एक हॉबी नहीं, बल्कि एक अनुशासन है।

इस फोटोशूट के जरिए टीएचआर इंडिया ने सिर्फ एक अभिनेता की झलक नहीं, बल्कि एक दर्शन को कैद किया है — “थ्रिल विथाउट लूसिंगफोकस"। यह कवर अजित के उस जीवन को दर्शाता है जहाँ एड्रेनालाईन और आत्म-संयम साथ चलते हैं। दुबई ऑटोड्रोम की सिनेमाई सेटिंग, सफ़ेदसूट की चमक, और लाल मैकलारेन की तीव्रता मिलकर एक ऐसा दृश्य रचती हैं जो उनके करियर और व्यक्तित्व — दोनों का प्रतीक है।

यह कवर सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि एक कहानी है — एक ऐसे व्यक्ति की जो सिनेमा में स्टारडम और रेसिंग में अनुशासन के बीच पूर्ण संतुलनसाधता है। और यही कारण है कि चाहे परदे पर हों या ट्रैक पर, अजित कुमार आज भी अपने प्रशंसकों के दिलों में उसी रफ्तार से दौड़ रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.