ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

केसरी चैप्टर 2 से अक्षय का नया लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 9, 2025

सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों 'केसरी 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी हुआ था, जिसमेंफिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली थी। अब फैंस को बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। दर्शकों का उत्साहबढ़ाने के लिए अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने किरदार से जुड़ी एक पोस्ट साझा की है, जिस पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री केसितारे भी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

हाल ही में 'केसरी 2' की रिलीज से पहले कथकली पोशाक में अपनी एक तस्वीर साझा की। इस फिल्म में वह सी शंकरन नायरकी भूमिका निभाएंगे, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद न्याय के लिए लड़े थे। बता दें कि कथकली में पूरा हरा चेहरामहान चरित्रों, ऋषियों, दार्शनिकों और राजाओं को दर्शाता है, जिसे पच्चा भी कहा जाता है।

अक्षय कुमार ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'यह कोई पोशाक नहीं है। यह प्रतीक है- परंपरा का, प्रतिरोध का, सच्चाईका, मेरे राष्ट्र का। सी शंकरन नायर ने हथियार से लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से कानून के साथ लड़ाई लड़ी औरउनकी आत्मा में आग थी। इस 18 अप्रैल को हम आपके लिए अदालती सुनवाई लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने कभी पाठ्यपुस्तकोंमें नहीं पढ़ाया।'

'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर 3 अप्रैल को रिलीज किया गया था, जिसमें भारत की सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाइयों में से एक कीकहानी की झलक दिखाई गई। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की स्थिति और भारतीयराष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वकील सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई को पेश करेगी। फिल्म में अक्षय के साथअनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.