ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार ने असरानी को दी भावुक श्रद्धांजलि

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 15, 2026

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फिल्म की नहीं,बल्कि एक भावुक याद की भी है। अक्षय कुमार ने हाल ही में दिग्गज और दिवंगत अभिनेता असरानी को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाली पोस्टशेयर की, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

अक्षय कुमार ने अपंने सोशल मीडिया पर असरानी के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों साथ बैठकर कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसतस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ एक पल नहीं, बल्कि पूरी यात्रा को समेट लेती है। उन्होंने बताया कि यह फोटो “भूतबंगला” की शूटिंग के दौरान की है और यह असरानी के साथ उनकी दूसरी आखिरी फिल्म थी। दोनों ने साथ में 12 फिल्मों में काम किया और हर बारअक्षय को उनसे कुछ नया सीखने को मिला।

अपने पोस्ट में अक्षय ने असरानी की कॉमिक टाइमिंग और उनके हुनर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि असरानी जी जब कॉमेडी करते थे तोवह बेहद आसान लगती थी, लेकिन असल में वह एक कठिन कला है। अक्षय ने उन्हें कॉमेडी का सच्चा उस्ताद बताया और कहा कि उनके साथ कामकरना हमेशा एक मास्टरक्लास जैसा अनुभव रहा। यह शब्द साफ दिखाते हैं कि असरानी का उनके जीवन और करियर पर कितना गहरा प्रभाव था।

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर 2025 को असरानी का निधन हो गया था। उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था और वह लंबे समय से फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे। 84 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन अपनी शानदार अदाकारी के जरिए वह हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म हैवान में भी उनका अभिनय देखने को मिलेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो “भूत बंगला” का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल को रखा गया है, जबकि फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्ममें वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जोकॉमेडी और एंटरटेनमेंट के लिए जाने जाते हैं। कुल मिलाकर, “भूत बंगला” सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशनल ट्रिब्यूट भी बन गई है। अक्षय कुमार की यह पोस्ट और फिल्म दोनों हीअसरानी जैसे महान कलाकार को एक खूबसूरत श्रद्धांजलि हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा याद रखेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.