ताजा खबर
अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||   

अली फज़ल ने 'मिर्जापुर द फिल्म' की टीम के साथ मनाया 39वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर दिखीं जश्न की झलकियां

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 15, 2025

'गुड्डू भैया' यानी अली फज़ल इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर द फिल्म' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। और आज, 15 अक्टूबर, उनकेलिए डबल सेलिब्रेशन का मौका था — क्योंकि आज अभिनेता ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया, और वो भी अपनी फिल्म की टीम के साथ धमाकेदारअंदाज़ में।

अली फज़ल ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं, जिनमें उनकी 'मिर्जापुर फैमिली' के कई चेहरे नज़र आए। तस्वीरों मेंश्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा, अभिषेक बनर्जी, और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकारों के साथ अली खुशियों कालुत्फ उठाते दिखे। ये जश्न ना सिर्फ एक जन्मदिन का था, बल्कि मिर्जापुर की टीम के साथ एक खूबसूरत रीयूनियन का भी था।

अपने पोस्ट के साथ अली ने कैप्शन में लिखा: "अब से इसे जन्मदिन का मौसम कहें। अक्तूबर में हम प्यारे लोगों के साथ पार्टी करते हैं और खाना खाते हैं। सभी को धन्यवाद, जो मुझे प्यार करते हैं। इस दुनिया का शुक्रिया, जो इसे मीठा बनाते हैं। मेरी दोनों बेटियों के लिए खास प्यार।"

'मिर्जापुर द फिल्म', जो कि लोकप्रिय वेब सीरीज़ मिर्जापुर का सिनेमाई विस्तार है, 2026 में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अलीफज़ल, और दिव्येंदु शर्मा जैसे मूल कलाकार अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। निर्देशन की कमान गुरमीत सिंह संभाल रहे हैं, जबकि पुनीत कृष्णाफिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद, फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

फैंस के लिए ये बर्थडे पोस्ट न सिर्फ अली फज़ल के खास दिन की झलक थी, बल्कि ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में फिर से लौटने की उम्मीद भी। अब देखना ये है कि ‘गुड्डू भैया’ इस बार क्या नया तूफान लेकर आने वाले हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.