ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 30, 2025

अनीस बज्मी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' 30 जुलाई 2004 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा औरअक्षय कुमार ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म की रिलीज के आज 21 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक अनीसने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार पोस्ट शेयर की है।

अनीस बज्मी ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' की रिलीज के 21 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इसपोस्टर में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस शानदार पोस्टर के साथ अनीस ने कैप्शन में लिखा, 'मुझसेशादी करोगी के 21 साल पूरे हो गए - एक ऐसी फिल्म जो आज भी मुस्कान, हंसी और थोड़ा पागलपन लेकर आती है। प्यार के लिए आभारी हूं।'

साल 2004 में रिलीज हुई अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी" में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने मुख्यभूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म में, अक्षय कुमार ने समीर मल्होत्रा, सलमान खान ने सनी खन्ना और प्रियंका चोपड़ा ने रानी का किरदार निभाया है।इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का जबरदस्त डोज है। यह फिल्म दर्शकों को आज भी पसंद है।

अनीस बज्मी एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। उन्होंने "नो एंट्री", "वेलकम", "सिंह इज किंग", "रेडी", "भूल भुलैया 2" और "भूल भुलैया 3" जैसी कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीस "नो एंट्री" का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसमेंवरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.