ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी अब ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, आर्यन पिता की तरह एक्टिंग मेंनहीं बल्कि निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्यन अपना डेब्यू ओटीटी से कर रहे हैं। आज उनके डेब्यू शो ‘द बैड्स ऑफबॉलीवुड’ का फर्स्ट टीज़र सामने आ गई है।

इस वीडियो में आर्यन खान सबसे पहले नजर आते हैं। वो अपने इस शो के बारे में बताते हैं। आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ कासुपरहिट डायलॉग ‘एक लड़की थी दीवानी सी…’ बोलते हैं। इसी दौरान उनके शो की झलक भी देखने को मिलती है। जिसमें ‘किल’ फेम लक्ष्यलालवानी और आन्या सिंह नजर आते हैं। दोनों के बीच एक लव स्टोरी दिखाई जाती है। फिर टिपिकल बॉलीवुड फिल्म की तरह एक्शन और ड्रामा भीनजर आता है। जिससे जाहिर होता है कि आर्यन खान की यह वेब सीरीज एक फुल टिपिकल बॉलीवुड फिल्मों का मसाला होने वाली है। क्योंकि येकहानी है बॉलीवुड की।

इस फर्स्ट लुक वीडियो में आर्यन खान कहते नजर आते हैं कि अब तक आपने बॉलीवुड को बहुत सारा प्यार और वार दिया है। मेरे शो में भी आपकोबहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वार देखने को मिलेगा, क्योंकि ये कहानी है बॉलीवुड की। इससे साफ है कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्शन औररोमांस के साथ भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। वीडियो में आर्यन कहते हैं पिक्चर तो कई साल से बाकी है, लेकिन शो अब शुरू होगा। आर्यन खान ने‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को न सिर्फ डायरेक्ट किया है बल्कि लिखा भी है।

हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। वैसे तो अभी पूरी कास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिन्हें फर्स्ट लुक के साथसोशल मीडिया पर मेंशन किया गया है उनमें बॉबी देओल, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। जिससे पता चलता है कि आर्यन केशो में ये किरदार भी नजर आएंगे।

अब 20 अगस्त को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू सामने आएगा, जिसमें शो के बारे में और भी जानकारी पता लग सकती है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.