ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

'बालिका से वधू तक': अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी कर ली है। यह खूबसूरत जोड़ी 30 सितंबर, मंगलवार को शादी के बंधन में बंधी, और अब अविका ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की पहली झलक साझा की है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अविका ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बालिका से वधू तक..." — यह एक लाइन में उनकी ज़िंदगी के सबसे बड़ेसफर को बयां कर गई। तस्वीरों में अविका लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी आंखों में खुशी और चेहरे पर शादी का ग्लो साफ झलकरहा है। हाथों में मेहंदी, गहनों की चमक और परंपरागत लुक में वह एक परफेक्ट ब्राइड लग रही हैं। वहीं, मिलिंद पीच कलर की डिजाइनर शेरवानी मेंबेहद हैंडसम नज़र आए।

इन तस्वीरों के अलावा अविका ने अपना ब्राइडल लुक भी शेयर किया, जिसमें वह सजी-संवरी दुल्हन के रूप में बेहद प्यारी लग रही हैं। इस पोस्ट केसाथ उन्होंने लिखा, "अभी भी रो रही हूं और नाच रही हूं।" — एक सच्चे दुल्हन के दिल की बात।

खास बात यह रही कि यह शादी किसी आलीशान वेन्यू में नहीं, बल्कि रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर हुई। यहीं पर दोनों की मुलाकातहुई थी, और अब इसी सेट पर हल्दी, मेहंदी, बारात और फेरे जैसी सभी रस्में निभाई गईं। शादी पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई।

शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने इस नई जोड़ी कोशुभकामनाएं दीं और उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए प्यार भेजा।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.