ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

बाग़ी 4 से 'बहली सोहनी' रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

आज 'बागी 4' के निर्माताओं ने फिल्म का एक और धमाकेदार गाना 'बहली सोहनी' रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है। इस गाने में टाइगर श्रॉफके हॉट मूव्ज और हरनाज के सिजलिंग डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'बागी 4' के लेटेस्ट गाने 'बहली सोहनी' को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'जब धड़कनकम हो जाती है... और वाइब हिट हो जाता है.. यह अब केवल संगीत नहीं है - यह 'बहली सोहनी' है। सॉन्ग आउट हो गया है। 5 सितंबर 2025 कोसिनेमाघरों में रिलीज होगी।' टाइगर और हरनाज के फैंस को उनका यह गाना शानदार लग रहा है।

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू अभिनीत 'बागी 4' का 'बहली सोहनी' अभी कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में हरनाज और टाइगर केजबरदस्त हुक स्टेप्स देखने को मिले। इससे पहले फिल्म का गाना 'गुजारा' रिलीज हुआ था। 'गुजारा' में हरनाज और टाइगर का रोमांटिक अंदाज देखनेको मिला था।

पांच साल के ब्रेक के बाद 'बागी' फ्रैंचाइजी अपनी चौथी किस्त लेकर आ रही है। इस बार फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। साजिदनाडियावाला की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म कानिर्देशन ए. हर्ष ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-
https://www.youtube.com/embed/jnZGOnPGN4I?si=mgQT_CMNYz0KYiAJ


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.