ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बंगाली सिनेमैटोग्राफर सौम्यदीप गुइन मृत पाए गए, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Photo Source :

Posted On:Monday, November 24, 2025

कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बंगाली फिल्मों में अपनी शानदार सिनेमैटोग्राफी से खास पहचान बनाने वाले सौम्यदीप गुइन रविवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने घर में मृत पाए गए। 40 वर्षीय विक्की की अचानक हुई मौत ने परिवार, दोस्तों और बंगाली फिल्म जगत को सदमे में डाल दिया है।

रविवार दोपहर परिवार ने जब उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो सौम्यदी उर्फ विक्की को फंदे से लटका हुआ देखकर सब स्तब्ध रहगए। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। हालांकि शुरुआती जांच में आत्महत्या का शक जताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले के हरपहलू की जांच की जाएगी और परिवार से भी विस्तृत बयान लिया जाएगा, जब वो मानसिक रूप से थोड़ा स्थिर हो जाएंगे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि विक्क पिछले कुछ समय से मनचाहे प्रोजेक्ट्स नहीं मिलने को लेकर परेशान थे। इंडस्ट्री के करीबियों के अनुसार, वोअपने करियर को लेकर तनाव में थे और मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे थे। कुछ सूत्रों ने यह भी बताया कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, लेकिन इसकीपुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उनकी असमय मौत ने कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर एक बार गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विक्की बंगाली फिल्म जगत के दो बड़े नाम- निर्देशक राजा चंडा और सिनेमैटोग्राफर-डायरेक्टर प्रेमेन्द्र बिकाश चाकी के बेहद करीब थे। उनकी मौत कीखबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज हैरान और दुखी हैं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.