ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

भूल चूक माफ़ को नई रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 26, 2025

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी पहली बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माताओं की ओर से इसका टीजर जारी किया गया था। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी। अब फिल्म कोलेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।

फिल्म के मेकर्स की ओर से एक नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। राजकुमार राव औरवामिका गब्बी की ये फिल्म अब 10 अप्रैल की जगह 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के मेकर्स मेडॉक फिल्म्स की ओर से इस मोशनपोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा गया, “अपनी हल्दी में ही अटक गए रंजन और तितली। क्या उनकी शादी का दिन आएगा कभी? पताचलेगा 9 मई को। ‘भूल चूक माफ’ सभी सिनेमाघरों में।”

फिल्म के जारी पहले टीजर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के किरदारों को अपनी शादी की उत्सुकता से तैयारी करते हुए दिखाया गया था।टीजर में शादी की तारीखें तय करने से लेकर हल्दी तक के दृष्य दिखाए गए थे। दोनों की शादी 30 तारीख को होना तय होता है। फिर शादी से एकदिन पहले रात को सोने के बाद जब राजकुमार राव अगले दिन उठते हैं तो पता चलता है कि अभी तो 29 तारीख ही है। इसके बाद राजकुमार राव काकिरदार परेशान हो जाता है और फिल्म एक बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करती है।

इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म मैडॉक फिल्म्स के अंतर्गत निर्मित की गई है जिसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.