ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भूमि शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज, 'महाकाली' में बनेंगी देश की पहली महिला सुपरहीरो

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 30, 2025

प्रशांत वर्मा की 'हनुमान' सफलता के बाद अब उनकी अगली माइथोलॉजिकल फिल्म 'महाकाली' जबरदस्त सुर्खियों में है। बीते दिनों फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक रिवील किया गया था, जिसमें वे शुक्राचार्य के किरदार में दिखाई दिए। आज गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन भूमि शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को रोमांचित कर दिया।

भूमि शेट्टी फिल्म में देवी महाकाली के किरदार में नजर आएंगी। पोस्टर में उनके माथे पर सिंदूर, स्वर्ण आभूषण और उनके चारों ओर फैला दैवीय तेज साफ देखा जा सकता है। यह लुक भूमि के किरदार की ताकत और दिव्यता को बखूबी दर्शाता है।

पोस्टर शेयर करते हुए प्रशांत वर्मा ने लिखा, "सृष्टि के ब्रह्मांडीय गर्भ से ब्रह्मांड का सबसे खूंखार सुपरहीरो जागता है। भूमि शेट्टी को महा के रूप में पेश करते हुए खुशी हो रही है।"

'महाकाली' देश की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है और यह प्रशांत सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म भी है। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले दोनों ही प्रशांत वर्मा ने लिखे हैं।

बताया जा रहा है कि 'महाकाली' की कहानी बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा और यह आईमैक्स 3D फॉर्मेट में भी उपलब्ध होगी। फैंस को इस दैवीय सुपरहीरो की पहली झलक देखने के लिए अब बेसब्री से इंतजार है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.