ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का धमाकेदार म्यूजिकल स्टार्ट, 'बिजुरिया' फिर चमकी!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ आज रिलीज हो गया है, औरइंटरनेट पर तुरंत छा गया है। ये वही सोनू निगम का आइकॉनिक 1999 का गाना है, जिसे आज भी लोग नॉस्टेल्जिया के साथ याद करते हैं। लेकिनइस बार ये गाना लौटा है नए तड़के, तेज़ बीट्स और नए जमाने की ग्लैमर के साथ।

गाने की शुरुआत में मनीष पॉल की एंट्री होती है, जो पंजाबी टच के साथ माहौल को सेट करते हैं। इसके तुरंत बाद वरुण धवन अपने जबरदस्त डांसमूव्स के साथ स्टेज पर छा जाते हैं। फिर आती हैं जान्हवी कपूर, साड़ी में ग्लैमरस और ग्रेसफुल, जो अपने हॉट मूव्स से स्क्रीन को गरमा देती हैं। इसडांस नंबर में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आते हैं, जिससे गाने की पूरी स्टार कास्ट एक साथ एक मंच पर दिखाई देती है।

ये गाना भले ही रीक्रिएटेड है, लेकिन इसके रिदम, कोरियोग्राफी और प्रोडक्शन वैल्यू ने इसे नया जीवन दे दिया है। सोनू निगम और असीस कौर कीआवाज़ में गाए इस वर्जन को तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर रीक्रिएट किया है, और इसमें पुराने हुक स्टेप को होशियारी से बरकरार रखागया है। गाने की शुरुआत जरूर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी वाइब देती है, लेकिन जल्द ही ये अपने ही जोश में आगे बढ़ जाता है।

जहां फिल्म का म्यूजिक धमाल मचा रहा है, वहीं फिल्म को 2 अक्टूबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसफिल्म की सीधी भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 2’ से होगी, जो पहले से ही एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी बन चुकी है।

अब देखना होगा कि 'बिजुरिया' जैसी झिलमिलाती शुरुआत फिल्म को कितनी ऊंचाई तक ले जाती है।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.