ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

जेएफएफ 2025 के लिए एंट्री का आह्वान शुरू, दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल 4 सितंबर से होगा शुरू

Photo Source :

Posted On:Monday, July 14, 2025

भारत का सबसे इंक्लूसिव और दूरगामी फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर लौट आया है! जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) 2025, जो दुनिया का सबसेबड़ा ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल है, ने आधिकारिक रूप से एंट्री के लिए आमंत्रण शुरू कर दिए हैं ।

पिछले सालों में फिल्म फेस्टिवल में 72 देशों में से 5000 से अधिक एंट्री आयी थी। इस वजह से जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) सिनेमाप्रतिभाओं को प्रस्तुत करने के लिए एक ग्लोबल प्लेटफार्म बन गया है । हर साल, लगभग 500 फिल्मों को एक मुश्किल चयन प्रक्रिया के माध्यम सेचुना जाता है और 75 दिनों तक चलने वाले स्क्रीनिंग कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाता है।

इस वर्ष JFF भारत के 8 राज्यों के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

फेस्टिवल का 2025 एडिशन 4 सितम्बर को एक बड़े भव्य उद्घाटन समारोह के साथ दिल्ली में शुरू होगा । इसके बाद यह महोत्सव कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, हिसार, लुधियाना, रांची, पटना, मेरठ, आगरा, गोरखपुर और देहरादून जैसे शहरों की यात्रा करेगा। इसकी क्लोजिंग सेरेमनीमुंबई में 13 से 16 नवंबर के बीच एक भव्य समारोह के रूप में होगी।

यह फेस्टिवल भारत और दुनिया भर से फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और स्टूडेंट फिल्मों को स्वीकार करता हैं । सभी एंट्री का मूल्यांकन इंडस्ट्रीके प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है, और विजेताओं को मुंबई में आयोजित एक भव्य पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाता है।

बसंत राठौर जो की दैनिक जागरण में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, स्ट्रेटेजी और ब्रांड डेवलपमेंट है , उनका कहना है , "जागरण फिल्म फेस्टिवल में हमारामानना है कि बेहतरीन सिनेमा को भौगोलिक सीमाओं में नहीं बांधा जाना चाहिए। हर प्रभावशाली कहानी को देखा, सुना और महसूस किया जानाचाहिए - देश के शहरों, कस्बों और संस्कृतियों में। इस साल हम देश के 14 शहरों में यात्रा कर रहे हैं तो हमारा उद्देश्य वही है: सार्थक सिनेमा कोलोगों के और करीब लाना, और फिल्म निर्माताओं के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना जो उन्हें विविध और जागरूक दर्शकों के सामने अपनी कलाप्रस्तुत करने का मौका दे।

अपने अलग और अनोखे ट्रेवलिंग फॉर्मेट और सिनेमा को हर तरह की ऑडियंस तक पहुंचाने के इस प्रयास की वजह से जागरण फिल्म फेस्टिवल एकऐसा ऐतिहासिक उत्सव बना हुआ है जो कहानियों के माध्यम से फिल्ममेकर्स और सिनेप्रेमियों को एक दूसरे से जोड़ कर रखता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.