ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

केसरी के छह साल पुरे हुए, अक्षय कुमार ने केसरी 2 पर अपडेट दिया

Photo Source :

Posted On:Friday, March 21, 2025

सुपरस्टार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी' ने आज शुक्रवार 21 मार्च को छह साल का सफर पूरा कर लिया है। यह फिल्म साल 2019 मेंसिनेमाघरों में रिलीज हुई और हिट रही। अब इसका सीक्वल भी आ रहा है। 'केसरी' की रिलीज पर आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीक्वल 'केसरीचैप्टर 2' की झलक शेयर की है। साथ ही यह संकेत दिया है कि कल यानी शनिवार को इस बारे में अहम जानकारी दी जाएगी।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जो केसरी का है। इसके साथ लिखा है, 'नया युद्धा, लेकिन जोश और आग वही'। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'केसरी' के छह साल पूरे होने का जश्न। केसरी के जज्बे का जश्न और साथही नए चैप्टर का जश्न, जो जल्द शुरू हो रहा है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनी फिल्मने बॉक्स ऑफिस पर 155.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार के अलावा आर. माधवन भी अहम रोलमें दिखाई देंगे। इसके अलावा अनन्या पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म अप्रैल में दस्तक देगी।

इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। भले ही फिल्म का नाम 'कैसरीचैप्टर 2' है, लेकिन 2019 की 'केसरी' की कहानी से इसका लेना-देना नहीं है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.