ताजा खबर
कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||    वानखेड़े में मुंबई की शर्मनाक हार हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'पावरप्ले...   ||    ऑपरेशन सिंदूर के बाद घबराया पाकिस्तान चीन और तुर्की के साथ मिलकर रच रहा 'गुप्त' साजिश, एडवांस एयर डि...   ||    IPL 2026 CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल   ||    पुष्कर सिंह धामी विकास और सुशासन के मॉडल BJP अध्यक्ष ने बताया- 2027 के चुनाव का वही होंगे चेहरा   ||   

डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की आगामी वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

इस ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे दो महिलाएं शिखा और अनाहिता अपने नए बिजनेस को शुरू करती हैं। इसमें उन्हें धैर्य और संघर्ष को बेहद ही शानदार ढंग सेदिखाने का प्रयास किया जाता है। ट्रेलर में कॉमेडी भी देखने को मिलती है। इस सीरीज को युवाओं पर फोकस किया गया है, जो दर्शकों को प्रेरणादेने का काम भी कर सकती है।

कोलिन डी कुन्हा और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ 12 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं, इससीरीज को मिथुन गोंगोपाध्याय और निशांत नायक द्वारा निर्मित किया गया है। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी के अलावा जावेदजाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

तमन्ना भाटिया के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहींएक्शन स्टार जॉन अब्राहम के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट इंतजार कर रहा है। सबसे चर्चित फिल्म उनकी 'वीवन' है जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा केसाथ नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय हो चुकी है और यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Check Out The Trailerr:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.