ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

द रिवोल्यूशनरीज का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, July 14, 2025

एक बार फिर आजादी की क्रांति की कहानी देखने को मिलेगी। क्योंकि प्राइम वीडियो ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की पहली झलक आज सामने आई है। जिससे पता चलता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म इस बार एक नई कहानी लेकर आ रहा है।

‘द रिवोल्यूशनरीज’ संजीव सान्याल की किताब ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’’ पर आधारित है। इस सीरीज कीकहानी उन बहादुर युवा भारतीय क्रांतिकारियों की है जो ब्रिटिश राज को खत्म करने के लिए सशस्त्र संघर्ष को जरूरी मानते थे। 'द रेवोल्यूशनरी' उनकेजीवन, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सीरीज देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे मुंबई, अमृतसर, वाराणसी, देहरादून औरअन्य शहरों में शूट की जा रही है। 'द रेवोल्यूशनरी' अगले साल 2026 में रिलीज की जाएगी।

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीराजादा और जेसन शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो उनके फैंस को उत्साहित कर रहा है। ये तीनों हीकलाकारों ने इससे पहले इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। रोहित सराफ जहां ‘मिसमैच’ में एक लवर बॉय के किरदार में काफी मशहूर हैं। तो वहींप्रतिभा रांटा ने ‘लापता लेडीज’ से एक्टिंग की दुनिया में अपनी शुरुआत की है। इस फिल्म में वो एक गांव की लड़की के अलग किरदार में दिखी थीं।जबकि भुवन बाम एक मशहूर यूट्यूबर से एक्टर बने हैं। वो अब तक ‘ताजा खबर’ और ‘ढिंढोरा’ जैसी वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं।

Check Out The First Look:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.