ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

फोर मोर शॉट्स प्लीज का लास्ट आखिरी सीज़न जल्द आएगा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

प्राइम वीडियो ने अपनी पॉपुलर वेब सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज के चौथे और अंतिम सीज़न की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह शो चारबिंदास और बेबाक महिलाओं की कहानी है, जो ज़िंदगी, प्यार और अपने अस्तित्व को लेकर किसी से समझौता नहीं करतीं। इस सीज़न को शो का सबसे भावनात्मक और गहराई से भरा अध्याय बताया जा रहा है।

इस आखिरी सीज़न में फिर से वही दमदार चौकड़ी नज़र आएगी — सायानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू, जो एक बार फिरदामिनी, अंजना, उमंग और सिद्धि की भूमिका में दिखाई देंगी। उनके साथ लीसा रे, प्रतीक स्मिता पाटिल, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंदसोमन जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी नज़र आएंगे।

इस सीज़न की कहानी देविका भगत ने लिखी है और डायलॉग्स इशिता मोइत्रा ने दिए हैं। निर्देशन की कमान अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानीने संभाली है। इस बार शो को “सीज़न ऑफ जॉय” यानी खुशियों का सीज़न कहा जा रहा है, लेकिन इसमें आत्म-खोज, बदलाव और भावनात्मकपरिपक्वता जैसे गहरे मुद्दों को भी छुआ जाएगा। सभी किरदार अपने-अपने मोड़ पर हैं, जहां उनके फैसले ज़िंदगी की दिशा तय करेंगे।

प्राइम वीडियो ने एक बीच-साइड पोस्टर के साथ शो के फिनाले की झलक दिखाई और लिखा — “सीजन फिनाले के शॉट्स रेडी हो रहे हैं". यानीइस बार आखिरी जाम की बारी है। जब दामिनी, अंजना, सिद्धि और उमंग आखिरी बार अपने गिलास उठाएंगी, तो ये शो सिर्फ अलविदा नहीं कहेगा— यह उन रिश्तों और बहनों जैसी दोस्ती का जश्न मनाएगा, जिसने इस सीरीज़ को एक पॉप कल्चर आइकन बना दिया।

फोर मोर शॉट्स प्लीज का आखिरी सीज़न जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.