ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

ज़ैद दरबार को पूरा यक़ीन है गौहर खान 'रोडीज़' ज़रूर जीतेंगी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

ज़ैद दरबार को किसी शक की गुंजाइश नहीं है — गौहर खान ‘रोडीज़ की गैंग लीडर बनेंगी, और सिर्फ़ बनेंगी ही नहीं, जीतेंगी भी! फौजी 2 के 100 एपिसोड्स पूरे होने की खुशी में रखी गई एक मज़ेदार बातचीत के दौरान, इस पावर कपल ने अपने फैंस के साथ कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं…औरयक़ीन मानिए, हम भी एक्साइटेड हो गए!

जहां एक ओर फौजी का ज्यूकबॉक्स लॉन्च किया गया, वहीं दूसरी ओर सवाल-जवाब के सेगमेंट में जब गौहर के रिएलिटी शो में हिस्सा लेने की बातउठी — तो ज़ायेद ने फुल जोश में जवाब दिया। "ये आपको डिप्लोमैटिक जवाब देगी, लेकिन मैं सच बोलूंगा — मैं चाहता हूं कि ये रोडीज़ होस्ट करे, मैं चाहता हूं कि ये ऐसे शोज़ करे जिनमें दम हो,” ज़ायेद ने मुस्कुराते हुए कहा। “रनविजय बहुत अच्छे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि ये लीडर बने रोडीज़ में— और मैं ये कैमरे पर बोल रहा हूं। अगर आप कहें तो मैं कागज़ पर लिखकर दे सकता हूं — ये शो जीतेगी!”

ज़ायेद ने और भी आगे कहा, “मुझे पता है ये कितनी बड़ी रिएलिटी शो फैन है। मैं इसके साथ 24/7 रहता हूं, देखता हूं इसे। बाहर कुछ और लगसकती है, लेकिन घर में जो मैं देखता हूं — मुझे पूरा भरोसा है, ये ज़रूर जीत सकती है। ये कम्पेटिटिव है, पैशनेट है, और एक बेहतरीन गैंग लीडरसाबित होगी। मैं कोई बाबा नहीं हूं... लेकिन मुझे तस्वीर दिख रही है।”

दूसरी बार प्रेग्नेंसी के दौरान भी चमकती हुईं गौहर ने भी ज़ायेद की बात पर हामी भरी। “इन्हें पता है कि मैं कितनी कम्पेटिटिव हूं, और हां — मैं बहुतबड़ी रिएलिटी शो की फैन हूं… मुझे रोडीज़ में गैंग लीडर बनना बहुत पसंद आएगा, क्योंकि मैं इस शो की बहुत बड़ी फैन हूं,” उन्होंने मुस्कुराते हुएकहा।

गौहर और ज़ायेद ने 2020 में शादी की थी। 2023 में उनके बेटे ज़ेहान का जन्म हुआ, और अब दोनों अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसकेसाथ ही गौहर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी शानदार तरीके से निभा रही हैं और फौजी 2 में व्यस्त हैं।

अब चाहे गौहर बाइक पर सवार होकर ‘रोडीज़’ के सेट पर पहुंचें या नहीं, इतना तय है कि ज़ायेद की नज़र में उन्होंने पहले ही ट्रॉफी जीत ली है। औरअगर आप हमसे पूछें — तो हम भी पूरी तरह सहमत हैं!

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.