ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

‘धुरंधर’ का नया गाना ‘गहरा हुआ’ रिलीज, रणवीर–सारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

Photo Source :

Posted On:Friday, November 28, 2025

आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं और अब मेकर्स ने शुक्रवार को इसका नया रोमांटिक गाना ‘गहरा हुआ’ जारी कर उत्साह और बढ़ा दिया है। लगभग 3 मिनट 50 सेकंड के इस ट्रैक में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ताज़गी भरी केमिस्ट्री दिल जीतने में कामयाबहोती दिख रही है।

गाने की शुरुआत दोनों के बाइक राइड से होती है, जहां हवा, पहाड़ और मुस्कुराहटें एक खूबसूरत माहौल बनाती हैं। इसके बाद मॉल में शूट किए गएसीन्स में दोनों का सहज और मासूम रोमांस देखने को मिलता है। कैमिस्ट्री के साथ-साथ लोकेशन और विज़ुअल्स भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

अरिजीत सिंह और अरमान खान की मेलोडियस आवाज़ें गाने को और भी soulful बना देती हैं। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकिम्यूजिक शाश्वत सचदेव का है। रिलीज़ होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। कई यूज़र्स ने कहा कि “अरिजीत सिंह का समय कभीखत्म नहीं होगा।”

फिल्म ‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त,अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को लेकर अभी तक कहानी का बहुत कुछ सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक स्पाई–थ्रिलर एक्शन ड्रामा है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.