ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

प्राइम वीडियो ने ग्राम चिकित्सालय का ट्रेलर रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 30, 2025

'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर को प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जारी किया है। ट्रेलर में देखा जासकता है कि इसमें अमोल पराशर और विनय पाठक अहम रोल में हैं। दोनों ने डॉक्टर की भूमिका निभाई है। अमोल पराशर सरकारी डॉक्टर बने हैं तोवहीं विनय पाठक एक झोला छाप डॉक्टर बने हैं।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि छोला छाप डॉक्टर बने विनय पाठक लोगों का इंटरनेट पर सर्च करके इलाज करते हैं। एक महिला उनके पास इलाजकराने आती है। वह उसको इंटरनेट पर देखकर दवा देते हैं। इसके बाद ट्रेलर में अमोल पराशर को दिखाया जाता है जो ग्राम चिकित्सालय में आते हैंऔर लोगों से कहते हैं कि मैं आपका ग्राम चिकित्सक हूं। अगर आपको कोई भी बीमारी हो तो आप हमसे इलाज कराएं। ट्रेलर में आगे दिखाया गया हैकि अमोल पराशर घर-घर जाकर लोगों से पूछते हैं कि किसी को कोई बीमारी है क्या? कई दिनों तक ग्राम चिकित्सालय में कोई भी मरीज नहीं आताहै। वहीं दूसरी तरफ झोला छाप डॉक्टर के यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गांव के लोग अमोल पराशर के खिलाफ होजाते हैं।

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सीरीज में गांव में ग्राम चिकित्सालय की हालत के बहाने स्वास्थ्य के प्रति गांव के लोगों की सोच दिखाई गई है।

इस सीरीज़ में आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकारों की टोली शामिल है। राहुल पांडे द्वारानिर्देशित और द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, ग्राम चिकित्सालय हंसी-मजाक के पलों और कोमल यथार्थवाद का सही मिश्रण पेश करता है।

'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज 9 मई को रिलीज होने वाली है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.