ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

बागी 4 से गुज़ारा सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधूके साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक गाने में दोनों की जोड़ी काफी जच रही है।

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना सामने आया है। एक्शन फिल्म का पहला गाना रोमांस से भरपूर है।इस गाने में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री हरनाज कौर संधू नजर आ रही हैं। ये गाना पंजाबी सिंगर सरताज के गाने ‘तेरे बिना ना गुजारा’ का रीमेक है।ये गाना उस समय फिर से चर्चाओं में आ गया था जब सिंगर जोश ब्रार ने इसका रीमेक किया था और इसे नए तौर पर लाया था। अब उन्हीं जोश ब्रारने ‘बागी 4’ में इस गाने को अपनी आवाज दी। यहां गाने के लिरिक्स पंजाबी की जगह हिंदी में हैं।

‘बागी 4’ एक एक्शन-पैक्ड फिल्म है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ के लेवल का एक्शन देखने कोमिला था। कुछ मिनट के टीजर में सिर्फ खूनखराबा ही नजर आया था। ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनमबाजवा सरीखे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ए हर्षा द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

‘बागी 4’ टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला के ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इससे पहले फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इसफ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में फिल्म ‘बागी’ से हुई थी। इसके बाद 2018 में ‘बागी 2’ आई और 2020 में फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म‘बागी 3’ आई। पहली और तीसरी ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। जबकि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी लीडरोल में दिखाई दी थीं। अब ‘बागी 4’ में हरनाज संधू और सोनम बाजवा नजर आएंगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.