ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

हंसल मेहता और मुकेश छाबड़ा फेमस श्रीलंकाई कॉमेडी टेंटिगो का हिंदी अडॉप्टेशन बनाएंगे

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

श्रीलंका की मशहूर फिल्म 'टेंटिगो' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अब ट्रू स्टोरी फिल्म्स के बैनर तले हिंदी में बनाया जाएगा। श्रीलंकाई कॉमेडी फिल्म'टेंटिगो' 2023 में तालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार दिखाई गई थी और वहां इस फिल्म को स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला था।

'टेंटिगो' के हिंदी संस्करण को ट्रू स्टोरी फिल्म्स के साथ क्रॉलिंग एंजल फिल्म्स मिलकर बनाएंगे, जिसमें संजय गुलाटी और नीरज पांडे सह-निर्माताहोंगे। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़े हैं। फिल्म की कहानी को हिंदी में ढालने का काम करन व्यासकरेंगे, जो 'स्कैम 1992' और 'स्कूप' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

हंसल मेहता ने कहा, "मैं आमतौर पर रीमेक बनाने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन इस फिल्म ने मुझे वाकई उत्साहित किया है, जिस पल मैंने श्रीलंकाईफिल्म 'टेंटिगो' देखी, मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। मेरा मानना है कि इसका हिंदी रूपांतरण पूरे भारत में दर्शकों को पसंद आएगा। मैं इसे दर्शकों तकपहुंचाने के लिए रोमांचित हूं।"

फिल्म शहिद के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, “शहिद के बाद से मुझे हंसल मेहता के साथ उनके सभी प्रोजेक्ट्स में कास्टिंग डायरेक्टर केतौर पर काम करने का सौभाग्य मिला है। मैं अपने करियर के इस नए अध्याय को लेकर उत्साहित हूं।''

संजय गुलाटी ने कहा, "पिछले 10 सालों में, मैं जिन फिल्मों से जुड़ा हूं, उनमें से कई का प्रीमियर फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। टेंटिगो, एक कॉमेडी केरूप में आम 'फेस्टिवल फिल्म' लेबल को चुनौती देती है। इस रूपांतरण के जरिए, मेरा लक्ष्य ऐसी परिभाषाओं से मुक्त होना है।"


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.