ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

प्रियंका चोपड़ा जोनास स्टारर हेड्स ऑफ स्टेट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, April 25, 2025

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट का ऑफिसियल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, और ये ट्रेलर पूरी तरह से धमाल मचा रहा है! जबरदस्त एक्शन और मजेदार कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन किया है इलिया नैशुलर ने, जिन्होंने पहले नोबडी जैसी हिट बनाई थी।

फिल्म में लीड रोल में हैं इद्रिस एल्बा, जॉन सीना, और प्रियंका चोपड़ा जोनस। कहानी है दो देशों के नेताओं की – यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क(एल्बा) और अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेरिंगर (सीना) की, जो एक-दूसरे के खिलाफ सरेआम लड़ते रहते हैं। लेकिन जब दोनों पर एक खतरनाकविदेशी दुश्मन का हमला होता है, तो उन्हें मजबूरी में एक साथ आकर काम करना पड़ता है। इस मिशन में उनकी मदद करती है स्मार्ट और ताकतवरMI6 एजेंट नोएल बिसेट (प्रियंका चोपड़ा), जो दोनों नेताओं के साथ मिलकर एक ग्लोबल साजिश को रोकने की कोशिश करती है।

फिल्म की कहानी लिखी है जोश एपलबाम, आंद्रे नेमेक, और हैरिसन क्यूअरी ने। फिल्म में भरपूर एक्शन, मजेदार डायलॉग्स और बेहतरीन केमिस्ट्रीदेखने को मिलेगी। इद्रिस एल्बा का दम, जॉन सीना की कॉमेडी, और प्रियंका की स्टाइल – सबकुछ एक साथ है इस धमाकेदार फिल्म में।

फिल्म में और भी दमदार कलाकार हैं – पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट, कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड और सारा नाइल्स। तो तैयार हो जाइए 2 जुलाई 2025 को, जब हेड्स ऑफ स्टेट प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। एक्शन, मस्ती और धमाल – सबकुछ मिलेगा इस फिल्म में!

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.