ताजा खबर
भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: काउंटिंग सेंटर पर भिड़े समर्थक; ममता और शुभेंदु के बीच कांटे की टक्...   ||    ग्लोबल मंच पर ईशा अंबानी का देसी अंदाज़: मेट गाला में अपनी भव्यता से बटोरीं सुर्खियां   ||    ‘खासियत’ में बसी पहली मोहब्बत की मिठास—अनन्या पांडे का नया गाना दिलों पर कर रहा राज   ||    मदर्स डे बैश में अमृता राव का दिलकश अंदाज़—मदरहुड, मैनेजमेंट और मस्ती का परफेक्ट मिक्स   ||    हिमेश के म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी मानुषी छिल्लर   ||    ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद फिर सुर्खियों में—विवेक अग्निहोत्री के दावों ने छेड़ी नई बहस   ||    क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर आया सामने   ||    अशनूर कौर का 22वां जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया   ||    “अलविदा नहीं, फिर मिलेंगे”: सलमान खान का दोस्त के लिए अनोखा और दिल छू लेने वाला संदेश   ||    पुणे मासूम दुष्कर्म-हत्या कांड: राज्य सरकार मांगेगी मौत की सजा; मुख्यमंत्री फडणवीस ने फास्ट-ट्रैक ट्...   ||   

हिमेश के म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी मानुषी छिल्लर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 5, 2026

म्यूजिक इंडस्ट्री के अपने अलग स्टाइल के लिए मशहूर हिमेश रेशमिया ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। उन्होंने अपने नए गाने शराब का ऐलान कर दिया है, जिसमें उनके साथ नजर आएंगी मानुषी छिल्लर। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी ग्लैमरस और रोमांटिक नजर आ रही है।

हिमेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने ट्रेडमार्क अंदाज़ में लिखा, “जय माता दी, लेट्स रॉक… एक प्ले काफी नहीं होता।” इस लाइन से साफ है कि गाना एक कैची और रिपीटेबल ट्रैक होने वाला है। पोस्टर में मानुषी का बोल्ड अवतार और हिमेश का स्टाइलिश लुक, गाने के मूड को पहले ही सेट कर चुका है। साथ ही यह भी बताया गया है कि गाने का टीजर मंगलवार को रिलीज होगा, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

इस गाने के पीछे भी एक मजबूत टीम काम कर रही है। जहां हिमेश ने अपनी आवाज दी है, वहीं म्यूजिक कंपोज किया है रजत नागपाल ने और लिरिक्स लिखे हैं राणा सोतल ने। म्यूजिक वीडियो को पीयूष शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है, जो अपने स्टाइलिश और ट्रेंडी डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं अंशुल गर्ग, जो कई हिट म्यूजिक वीडियोज के पीछे रह चुके हैं।

गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया इन दिनों अपने पैन-इंडिया म्यूजिक टूर में भी काफी व्यस्त हैं, जहां वे अपने हिट गानों जैसे तद्दूरी नाइट्स, हुक्का बार, झलक दिखला जा और लॉन्ग ड्राइव से फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘शराब’ भी उनके हिट गानों की लिस्ट में शामिल होती है या नहीं, लेकिन फिलहाल इतना तय है कि फैंस इस नए ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.