ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

“मैं सिर्फ 37 रुपये लेकर मुंबई आया था – अनुपम खेर की संघर्ष से सितारा बनने तक की कहानी सबको कर गई भावुक!

Photo Source :

Posted On:Monday, April 28, 2025

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, जो भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में अपनी दूसरी निर्देशित फिल्म तन्वी द ग्रेटके लॉन्च इवेंट में अपनी जिंदगी के शुरुआती संघर्षों की कहानी सुनाकर सभी को भावुक कर गए।

अनुपम खेर ने कहा, “3 जून 1981 को मैं सिर्फ 37 रुपये लेकर मुंबई आया था। न घर था, न खाना, और सड़कों पर सोता था। लेकिन इस शहर –मुंबई – ने मुझे सब कुछ दिया।” 540 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके अनुपम ने इस शहर को अपनी कामयाबी का असली कारण बताया। “येदुनिया का सबसे बड़ा दिल वाला शहर है। अगर आप मेहनत करते रहो, तो ये शहर आपको ज़रूर देखता है। भगवान मौके देता है, लेकिन ये शहरहौसला देता है।”

उन्होंने एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी साझा किया। “संघर्ष के दिनों में मैं एक निर्माता सोहनलाल कनवर से मिलने गया। मैंने अपनी एक तस्वीरदिखाई, जिसमें मैं और मेरा एक दोस्त खड़े थे। वो लोग फोटो देखकर कहने लगे – ‘क्या हैंडसम है ये लड़का, अलग दिखता है।’ मुझे लगा शायद मुझेकाम मिल जाएगा। फिर उन्होंने पूछा – ‘इसके साथ खड़ा दूसरा लड़का कौन है?’ वो मेरा दोस्त था… लेकिन मैंने कह दिया कि वो मर गया है।” अनुपम मुस्कुराते हुए बोले, “वो मेरा दोस्त आनंद देसाई था, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।”

अपनी बात को समेटते हुए अनुपम खेर ने कहा, “आप यहाँ कुछ नहीं लेकर आओ, फिर भी सब कुछ बना सकते हो।” तन्वी द ग्रेट सिर्फ एक फिल्मनहीं है, बल्कि एक सपना है – ऐसा सपना जिसे अनुपम खेर अब नई पीढ़ी को सौंप रहे हैं। उनकी कहानी हर उस इंसान को उम्मीद देती है जो कुछबड़ा करने का सपना लेकर मुंबई आता है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.