ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दुलकर सलमान की ‘कांथा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया द्वारा निर्मित दुलकर सलमान की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ का ट्रेलर आज रिलीजकर दिया गया है। ट्रेलर को तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में पेश किया गया, जहां इसे अलग-अलग सितारों ने लॉन्च किया।

ट्रेलर की शुरुआत निर्देशक अय्या (समुथिरकानी) और फिल्म के हीरो टीके महादेव (दुलकर सलमान) के बीच के संघर्ष से होती है। कहानी फिल्म‘शांता’ के निर्माण के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह फिल्म के हीरो अपने ईगो और क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म कीकमान अपने हाथ में ले लेता है, जबकि फिल्म की हीरोइन कुमारी (भाग्यश्री बोरसे) निर्देशक अय्या के प्रति वफादार रहती है। इस कारण से दोनों पुरुषकिरदारों के बीच टकराव बढ़ता है, जो कहानी में तनाव और ड्रामा पैदा करता है।

फिल्म में राणा दग्गुबाती ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्महॉरर और पीरियड ड्रामा का संगम है, जहां क्रिएटिव इगो, वफादारी और शक्ति संघर्ष मुख्य तत्व के रूप में उभरते हैं।

‘कांथा’ के तेलुगू ट्रेलर को प्रभास ने लॉन्च किया, जबकि तमिल वर्जन को सिलंबरासन टी.आर. ने पेश किया। सेल्वामनी सेल्वराज द्वारा निर्देशित यहफिल्म राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान की प्रोडक्शन में बनी है और 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.