ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

नागजिला में इच्छाधारी नाग के रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

आपने इच्छाधारी नाग-नागिनों वाली कहानियां तो कई सुनी होंगी। कई फिल्में और टीवी सीरियल भी इसी कॉन्सेप्ट पर देखने को मिले हैं। फिर वोचाहें श्रीदेवी की फिल्में ‘निगाहें और ‘नगीना हों या फिर टीवी पर आया एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘नागिन। अब एक बार फिर इसी कॉन्सेप्ट पर बनीएक फिल्म आ रही है। जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'नागजिला'। इस फिल्म से बॉलीवुड को एक नया इच्छाधारी नाग भीमिलने जा रहा है और इस रोल को कार्तिक आर्यन निभाने वाले हैं.

निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब धर्मा प्रोडक्शन की अबतक की फिल्मों से अलग हटकर एक नई तरह की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इच्छाधारी नाग कीकहानी पर आधारित उनकी नई फिल्म है ‘नागजिला’। करण ने आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की घोषणा कर दी है औरइसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे। करण ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें नीली जींस पहने शर्टलेस कार्तिकआर्यन दूसरी तरफ मुंह करके खड़े हैं। वो सांपों से भरे घर से शहर को देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास सिर्फ सांप ही सांप हैं और उनके ऊपरभी सांप लिपट रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला 2026 में नागपंचमी के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा करेंगे.

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.