ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

‘लुक्खे’ की रिलीज डेट आउट, रैप और राइवलरी से भरी होगी यह म्यूजिकल एक्शन सीरीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 14, 2026

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक और धमाकेदार सीरीज दस्तक देने जा रही है। लुक्खे को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई थी और अबआखिरकार मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक खास वीडियो के जरिए न सिर्फ तारीख बताई गई, बल्कि पूरी स्टारकास्ट कास्टाइलिश इंट्रोडक्शन भी सामने आया है।

यह मच-अवेटेड सीरीज 8 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 8 एपिसोड की यह सीरीज हिंदी भाषा में भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशोंऔर क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी। ‘लुक्खे’ की कहानी चंडीगढ़ के उभरते रैप कल्चर और स्ट्रीट राइवलरी पर आधारित है। इसमें दो रैपर्स—‘MC बदनाम’ और ‘OG’—के बीच की जबरदस्त टक्कर दिखाई जाएगी। यह दुश्मनी सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बदला, सपने और जिंदगी केसंघर्ष भी शामिल हैं।

सीरीज का टैगलाइन— “रैप और बदला, दोनों लाउड है”—इसके टोन और एनर्जी को बखूबी दर्शाता है। सीरीज में राशी खन्ना और मशहूर रैपर King लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा नकुल रोशन साहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी इस कहानी को और दमदार बनाते नजर आएंगे।

इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। वहीं, इसे विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्लाएलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इंट्रोडक्शन वीडियो को देखकर साफ है कि ‘लुक्खे’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि म्यूजिक, रैप बैटल्स औरहाई-ऑक्टेन ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण होगी। इसमें स्ट्रीट कल्चर की रॉ एनर्जी और इमोशन्स को बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में पेश किया जाएगा।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.