ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

संजय दत्त के जन्मदिन पर द राजा साब से नया पोस्टर रिलीज़ हुआ!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 29, 2025

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त मंगलवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है।इस कड़ी में द राजा साब के मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर जारी करते हुए शानदार तोहफा दिया।

पोस्टर को जारी करते हुए फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजू बाबा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... इस 5 दिसंबरको सिनेमाघरों में एक ऐसी खौफनाक उपस्थिति देखने के लिए तैयार हो जाइए जो आपको अंदर से हिला देगी। रिलीज़ हुए पोस्टर में फैंस को संजयदत्त का बेहद दिलचस्प और अलग लुक देखने को मिला। पोस्टर में वह उम्रदराज व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं। उनके लंबे और सफेद बाल और झुर्रियोंसे भरा चेहरा है। इस लुक में उनका किरदार रहस्यमय व्यक्तित्व की तरह लगता है। पोस्टर में मकड़ी के जाले और जर्जर कमरा नजर आ रहे हैं।

दरअसल, इस फिल्म में प्रभास जैसे सुपरस्टार हैं। ये एक अनोखी हॉरर कॉमेडी है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म का निर्माण पीपलमीडिया फैक्ट्री द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया है, और इसका संगीत थमन ने तैयार किया है। प्रभास और संजय दत्त के अलावा, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, वीटीवी गणेश, सप्तगिरि, समुथिरकानी जैसे कईकलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में 5 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.