ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

एनटीआर-नील फिल्म को रिलीज़ डेट मिली!!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 29, 2025

जूनियर एनटीआर औप प्रशांत नील एक अनाम फिल्म पर काम कर रहे हैं। आज इस फिल्म की रिलीज को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गई हैं।जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है, जिससे एनटीआर के फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।

आज तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और फिल्म निर्माता प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है, लेकिन इसके नामसे पर्दा अभी तक नहीं उठाया गया है। फिल्म का अस्थाई नाम 'एनटीआरनील' तो कहीं पर 'ड्रैगन' बताया जा रहा है। फिल्म का नाम जो भी हो, लेकिनयह फिल्म अब 25 जून 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा एनटीआर ने 29 अप्रैल को की थी। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्सऔर एनटीआर आर्ट्स बैनर मिलकर करेंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।

जूनियर एनटीआर ने आज अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, '25 जून 2026 को सिनेमाघरों में मिलते हैं... #एनटीआरनील'। इस आगामीअनाम फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें साफ शब्दों में लिखा है, 'वर्ल्ड वाइड रिलीज, 25 जून, 2026 #NTRNEEl'

बहरहाल, फिल्म की शूटिंग मैंगलोर में तीन सप्ताह तक चलेगी। इसकी शूटिंग के लिए निर्माताओं ने एक विशाल सेट तैयार किया है। इस फिल्म मेंजूनियर एनटीआर बहुत ही साधारण लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इस फिल्म के अलावा जूनियर एनटीआर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर भी फैंस कोकाफी उम्मीदें हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.