ताजा खबर
‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||   

ओजी के सेट्स पर लौटे पवन कल्याण

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 14, 2025

पावरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी दो बहुप्रतिक्षित फिल्म 'OG' और 'HHVM' को लेकर लगातार सिर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही फिल्मों मेंपवन बिल्कुल अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। बहरहाल, फिल्म 'ओजी' की शूटिंग अब फिर से शुरू हो चुकी है क्योंकि पवन कल्याण फिल्मके सेट पर पहुंच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद ओजी के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

लंबे अंतराल के बाद आखिरकार, आज पवन कल्याण 'ओजी' के सेट पर पहुंच चुके हैं। फिल्म का निर्माण डवीवी एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहाहै। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा, 'ओजी ने अपने क्षेत्र में कदम रख दिया है' पवन कल्याण सेटपर वापस लौट आए हैं। 'ओजी' को 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलरफिल्म है, जिसे सुजीत द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दरअसल, आज से पवन कल्याण ने ओजी पर काम करना फिर से शुरू कर दिया है। चुनावों के बाद से, पवन आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभा रहे हैं। इसके अलावा, वह 'हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग मे भी व्यस्त थे। यही वजह है कि वह फिल्म 'OG' की शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाए। बहरहाल, फिल्म ओजी की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इस शेड्यूल में, पवन कल्याण और इमरान हाशमी के बीच आमना-सामना वालेसीक्वेंस को फिल्माया जाएगा। वहीं पवन के हिस्से की शूटिंग जून के दूसरे हफ्ते तक पूरी होने की उम्मीद है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.