ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

पवन कल्याण ने उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमेक्स कम्पलीट किया!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 29, 2025

डायरेक्टर हरीश शंकर की आगामी एक्शन फिल्म उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स ने मंगलवार को घोषणा की कि टीम ने फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंगपूरी कर ली है। इस फिल्म में पावर स्टार पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी हैं।

फिल्म का निर्माण कर रही प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, उस्ताद भगत सिंह काक्लाइमेक्स सीन पूरा हो गया है। यह सीन एकदम दमदार, इमोशनल और एक्शन से भरा हुआ है। इसे नबंकाता मास्टर की निगरानी में शूट किया गयाहै। प्रोडक्शन हाउस ने एक्टर पवन कल्याण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद फिल्म की शूटिंग के लिए समयनिकाला।

मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में कैबिनेट मीटिंग्स और जिम्मेदारियों के बावजूद, और हरी हरा वीरा मल्लूके प्रमोशन में व्यस्त रहने के बाद भी, पावर स्टार पवन कल्याण ने फिल्म की शूटिंग जल्दी पूरी की। यह उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

इस पोस्ट में प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से जुड़े कई लोगों को भी टैग किया, जिसमें डायरेक्टर हरीश शंकर, अभिनेत्रियां श्रीलीला और राशि खन्ना,म्यूजिक डायरेक्टर देवी प्रसाद आदि शामिल हैं।

बता दें कि जून में पवन कल्याण ने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और टीम के साथ आधिकारिक रूप से जुड़ गए थे। इस फिल्म में श्रीलीला, आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसेकलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, वहीं नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।यह 2016 की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.