ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

प्रभास की नई फिल्म का टीज़र पोस्टर रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 22, 2025

सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर सुर्खियों में हैं — इस बार अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ के साथ-साथ एक नई पीरियड ड्रामा फिल्म कोलेकर, जिसका टाइटल जल्द ही रिलीज़ होगा, आज फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की हैं, और फिल्म का टीज़रपोस्टर रिलीज़ कर दिया गया।

पोस्टर में प्रभास का पूरा लुक तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन एक बेहद दिलचस्प कैप्शन के साथ ग्रेट ब्रिटेन का झंडा नजर आ रहा है। लिखा है, "1932 से मोस्ट वांटेड", जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज के समय की होगी। प्रभास इसमें एक स्वतंत्रतासेनानी की भूमिका निभा सकते हैं या किसी फौजी की, इससे पहले जारी एक पोस्टर में बंदूकों का ढेर और एक रहस्यमयी परछाई दिखायी गई थी!

टाइटल की आधिकारिक घोषणा प्रभास के जन्मदिन पर की जाएगी। प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा, जो बेसब्री से उनके नए अवतारका इंतजार कर रहे हैं।

यह फिल्म मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित की जा रही है और इसमें इमानवी को मुख्य महिला किरदार में कास्ट किया गया है। साथ ही फिल्म में मिथुनचक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे। विशाल चंद्रशेखर इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं।फिल्म को अगस्त 2026 में रिलीज़ करने की योजना है।

इस बीच, प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ भी जनवरी 2026 में रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक मारुति की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म मेंनिधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आएंगे।

प्रभास के फैंस के लिए यह समय बेहद रोमांचक है, क्योंकि वह एक के बाद एक विविध जॉनर में खुद को पेश कर रहे हैं — कभी एक भूतिया राजा, तो कभी एक देशभक्त फौजी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.