ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

अखिल 6 का प्री-लुक आउट हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, April 7, 2025

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी अब धिरे-धिरे साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही मेंअखिल की छठी फिल्म की घोषणा हुई थी। इसी को लेकर आज फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टर का प्री-लुक रिलीज किया है।

अखिल की छठी फिल्म का शीर्षक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दियाहै। अखिल 6 के शीर्षक की आधिकारिक घोषणा कल उनके जन्मदिन के अवसर पर होगी। इस पोस्टर में अखिल का चेहरा उनके हाथ से ढका हुआनजर आ रहा है और दूसरा खून से सना हाथ उसे कसकर पकड़े हुए है। अखिल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कोई भी युद्ध प्रेम से अधिकहिंसक नहीं है। अखिल 6 के शीर्षक की झलक कल यानी 08.04.25 को सामने आएगी।'

अखिल फिल्म में एक सख्त और देहाती अंदाज में दिखाई देंगे। हालांकि, फिल्म का शीर्षक और फिल्म से अखिल का पहला लुक कल सामनेआएगा। जब तक फिल्म का शीर्षक सामने नहीं आ जाता है, इस फिल्म को मुरली किशोर अब्बुरू ने डायरेक्ट किया है। इसे सीथारा एंटरटेनमेंट्स औरअन्नपूर्णा स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है। संगीत थमन का होगा, जो इस फिल्म को और खास बनाएगा।

अखिल ने मुख्य भिनेता के रूप में फिल्म अखिल से अपनी शुरुआत की, जिसने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू जीता। बाद में उन्होंने हैलो और मिस्टरमजनू जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी मोस्ट एलिजिबल बैचलर से काफी सफलता हासिल की। अखिल भारतीय अभिनेतानागार्जुन और अमला के छोटे बेटे और नागा चैतन्य के भाई हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.