ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 19, 2026

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी अब दर्शकों के लिए ‘रामबोला’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी महान संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी। ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल कायह नया प्रोजेक्ट एक बिल्कुल अलग लेकिन आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश करेगा।फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है।

‘राम बोला’ का लेखन भी विशाल चतुर्वेदी ने ही किया है। फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंहमिलकर कर रहे हैं। तुलसीदास का जीवन भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है, ऐसे में उनकी कहानी को सिनेमा केजरिए पेश करना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकोंकी दिलचस्पी बढ़ा दी है।

फिल्म की घोषणा के साथ निर्माता महावीर जैन और अमित उपाध्याय ने एक खास संकल्प भी लिया है। दोनों ने तय किया है कि ‘राम बोला’ से होनेवाली अपनी 100 फीसदी व्यक्तिगत कमाई और बचत को जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों के लिए समर्पित करेंगे। निर्माताओं केमुताबिक, यह संकल्प पूरी विनम्रता, ईमानदारी और कृतज्ञता के भाव के साथ लिया गया है। इस पहल को ‘सेवा संकल्प’ के तहत किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिलने की बात कही है।

वहीं, विशाल चतुर्वेदी की पिछली फिल्म ‘हनुमान अंश’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 44 दिन बाद फिल्म ने भारतमें 251.48 करोड़ रुपये नेट का कारोबार कर लिया है। फिल्म की लगातार बनी हुई कमाई के बीच अब ‘राम बोला’ की घोषणा ने मेकर्स के लिएअगला अध्याय भी खोल दिया है। एक तरफ ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में दर्शकों को जोड़े हुए है, तो दूसरी ओर ‘राम बोला’ को लेकर नई कहानी की जमीन तैयार हो चुकी है।

गोस्वामी तुलसीदास के जीवन को केंद्र में रखकर बनाई जा रही ‘राम बोला’ में आखिर उनकी जिंदगी के कौन से पहलुओं को प्रमुखता दी जाएगी औरविशाल चतुर्वेदी इसे किस सिनेमाई अंदाज में पेश करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल फिल्म की कहानी और निर्देशक का नाम सामने है, जबकि स्टारकास्ट समेत बाकी जानकारियों का इंतजार है। ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल की यह अगली फिल्म उनके लिए भी एक नई रचनात्मकयात्रा की शुरुआत करती नजर आ रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.