ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

रवि तेजा के पिता राजगोपाल राजू नहीं रहे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 16, 2025

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता राजगोपाल राजू का मंगलवार (15 जुलाई) की रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, राजगोपाल का निधन अभिनेता के हैदराबाद स्थित आवास पर हुआ। राजगोपाल के निधन से तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई। अभी अंतिमसंस्कार के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन बढ़ती उम्र के चलते होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते हुआ। उनके परिवार मेंपत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटे, रवि तेजा और रघु राजू हैं। उनके तीसरे बेटे भरत राजू की कुछ साल पहले हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में मौत हो गईथी। भूपतिराजू राजगोपाल राजू आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के रहने वाले थे।

रवि तेजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में नजर आए थे। साल 2024 में रवि तेजा की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। अब अभिनेता जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'मास जथारा' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भानु भोपवरपु ने कियाहै और यह एक धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। रवि तेजा की गिनती तेलुगु सिनेमा के टॉप एक्टर्स में होती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.