ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

रिद्धि कुमार का सपना: संजय लीला भंसाली की फिल्म में रेखा का किरदार निभाना चाहती हैं

Photo Source :

Posted On:Friday, July 4, 2025

राधे श्याम, सलाम वेंकी, और सुपरबॉय्स ऑफ मालेगांव जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रिद्धि कुमार ने हालही में अपने दिल का एक सपना शेयर किया—वो एक दिन रेखा जी की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहती हैं, और वो भी संजय लीलाभंसाली के निर्देशन में।

प्रभास के साथ अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब के प्रमोशन के दौरान रिद्धि ने कहा, “मेरा एक सपना है, जिसे मैं मैनिफेस्ट कर रही हूं। मैं चाहतीहूं कि रेखा जी की बायोपिक बने और उसमें मैं उनका किरदार निभाऊं, और उसे डायरेक्ट करें संजय लीला भंसाली सर। ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है।”

रिद्धि ने बताया कि उन्होंने भंसाली को एक खास चिट्ठी भी लिखी है—“मैंने कॉफी में डुबोई हुई, जलाए हुए किनारों वाली, सील स्टैम्प के साथ एकविंटेज चिट्ठी भेजी है। उम्मीद है कि वो ये इंटरव्यू देख रहे हैं और वो चिट्ठी पढ़ें... और मुझे रेखा के रोल के लिए कास्ट करें।”

जब उनसे पूछा गया कि रेखा जी उनके लिए क्या मायने रखती हैं, तो रिद्धि ने कहा, “मुझे रेखा जी बहुत पसंद हैं, खासकर उनके उस अंदाज़ के लिएजिससे वो पूरी तरह से खुद को स्वीकार करती हैं, बेझिझक। लेकिन एक्टिंग का सफर मेरे लिए आत्म-अभिव्यक्ति का जरिया रहा है। बचपन से मुझेपेंटिंग, डांस, राइटिंग और सिंगिंग का शौक रहा है। एक्टिंग इन सबका मेल है—शरीर, दिमाग, आत्मा, आवाज़ और भावना—सब कुछ एक साथ।इसीलिए मैं इस कला की ओर खिंची।”

रिद्धि अब अगली बार फिल्म द राजा साब में नज़र आएंगी, जो एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मारुति, और इसमेंप्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, और मालविका मोहनन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट केबैनर तले बनी है और 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.