ताजा खबर
सूट योरसेल्फ क्या यह ब्रांडेड माइक्रो सीरीज गेम चेंजर साबित हो रही है   ||    सपने Vs एवरीवन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    अक्षय और विद्या की जोड़ी फिर करेगी कमाल नई फिल्म की शूटिंग के लिए केरल रवाना   ||    कान में पायल कपाड़िया का जलवा भारतीय सिनेमा को मिला नया सम्मान   ||    प्रेगनेंसी और करियर के बीच दीपिका का कमाल संतुलन   ||    सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||   

सितारे ज़मीन पर से 'सर आंखों पे मेरे सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 29, 2025

एक्टर आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सितारे जमीन पर' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आजफिल्म का नया गाना 'सर आंखों पे मेरे' रिलीज किया गया है। इस गाने में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के बीच भावनात्मक अंदाज को देखा जासकता है।

'सर आंखों पे मेरे' गाने को शंकर एहसान लाय ने कंपोज किया है। वहीं, इसे अमिताभ भट्टाचार्या द्वारा लिखा गया है। इस गाने को जी म्यूजिक केसहयोग से लॉन्च किया गया है। गाने की धुन अंतरात्मा को छूती प्रतीत होती है। 'सर आंखों में मेरे' एक भावनात्मक सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह औरशरीवा पारुलकर द्वारा गाया गया है।

इस गाने में पहली बार आमिर खान और जेनेलिया देशमुख को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया है। वीडियो में दोनों कलाकार को उत्सव के माहौल मेंउदास देखा जा सकता है, जिसमें बच्चे खेल रहे और अन्य लोग आनंद उठा रहे हैं, लेकिन ये टेंस मूड में हैं।

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। यह साल 2018 में रिलीज हुई स्पैनिश फिल्म 'चैंपियन' की रीमेक है, जिसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी। इस फिल्म को आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं, इसे आमिर खानऔर अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित किया जा रहा है। इसके अलावा इसके डायलॉग्स दिव्य निधि शर्मा ने लिखे हैं।

फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.