ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

तन्वी की सफलता को लेकर ग्रेटफुल और मोटिवेटड फील कर रही हूँ - शुभांगी दत्त

Photo Source :

Posted On:Friday, July 25, 2025

फिल्म तन्वी द ग्रेट जहां एक ओर आलोचकों की सराहना बटोर रही है, वहीं दूसरी ओर इसने इंडस्ट्री को एक नई प्रतिभा से भी रूबरू कराया है — डेब्यूटांट शुभांगी दत्त, जिन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका तन्वी रैना का किरदार निभाया है। मुंबई में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए रखी गई एकस्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान शुभांगी ने मीडिया से बातचीत की और अपने दिल की बात शेयर की।

दर्शकों से मिल रहे प्यार पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभांगी ने कहा,“यह मेरे लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है। मुझे इतना प्यार मिल रहा है और यह मेरीपहली फिल्म है। यह सब मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है। मैं चाहती हूं कि आगे भी ऐसी परफॉर्मेंस करती रहूं और लोगों का प्यार मिलता रहे। ज़िंदगीमें इससे ज्यादा और क्या चाहिए?”

शुभांगी ने स्क्रीनिंग के अनुभव को बेहद खास बताया और कहा कि बच्चों के साथ बिताया समय उन्हें अपने बचपन की याद दिला गया। उन्होंने कहा,“हम बच्चों से ही प्रेरणा लेते हैं, और अब जब मैं उन्हें इतना खुश और उत्साहित देखती हूं, तो बहुत अच्छा लगता है। ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपनेबचपन में लौट गई हूं। मैं आभारी हूं कि मुझे इतने प्यारे बच्चों से मिलने का मौका मिला। वे खुद को स्क्रीन पर देख रहे हैं, और यह अपने आप में बहुतसुंदर और प्रेरक अनुभव है।”

अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और अनुपम खेर स्टूडियोज व एनएफडीसी के सहयोग से निर्मित तन्वी द ग्रेट, एक 21 वर्षीय ऑटिज़्म से ग्रसित लड़की की कहानी है, जो अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए भारतीय सेना में शामिल होना चाहती है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ आईएन ग्लेन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अर्जुन स्वामी, पल्लवी जोशी, करन टेकर, नासर, जोआना अशका और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अपनी पहली ही फिल्म में दमदार अभिनय से शुभांगी दत्त ने साफ कर दिया है कि वह एक चमकता हुआ सितारा बनने की ओर अग्रसर हैं — और तन्वी द ग्रेट इस शानदार सफर की सिर्फ शुरुआत है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.