ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

रजनीकांत स्टारर जेलर 2 की शूटिंग शुरू हुई

Photo Source :

Posted On:Monday, March 10, 2025

सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर मोस्ट-अवेटेड एक्शन एंटरटेनर ‘जेलर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। निर्देशकनेल्सन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म सेजुड़ी जानकारी दी।

एक्स हैंडल पर प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने फिल्म में रजनीकांत के किरदार का उल्लेख करते हुए लिखा, मुथुवेल पांडियन की तलाशशुरू! ‘जेलर 2’ की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। फिल्म की शूटिंग सबसे पहले चेन्नई में होने की संभावना है। इसके बाद यूनिट के गोवाऔर तमिलनाडु के थेनी सहित अन्य स्थानों पर शूटिंग की उम्मीद है!

जानकारी के अनुसार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. शिव राजकुमार और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ‘जेलर 2’ का हिस्सा होंगे। हालांकि, इसबारे में निर्माताओं ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जेलर 2’ में अनिरुद्ध संगीत देंगे। निर्माताओं ने ‘जेलर 2’ का टीजर हाल ही में जारी किया था, जो पिछली बार की तरह ही इस बार भीकाफी दिलचस्प था। सन पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए ‘जेलर 2’ के टीजर की शुरुआत रेडियो पर एक घोषणा से होती है कि एक चक्रवाततट की ओर बढ़ रहा है। जबकि, संगीत निर्देशक अनिरुद्ध और निर्देशक नेल्सन गोवा में एक मजेदार बातचीत करते दिखाई दिए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.