ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 31, 2025

भारतीय क्रिकेट के एक समय के उभरते सितारे, उन्मुक्त चंद की अनकही कहानी अब पर्दे पर आने वाली है। अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी नामकडॉक्यूमेंट्री का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है, जो उनके संघर्ष, असफलताओं और क्रिकेट से लेकर अमेरिका तक के सफर को दर्शाएगा। यहडॉक्यूमेंट्री उन्मुक्त की जिंदगी के उस पहलू को सामने लाने का प्रयास करती है, जिसे अब तक शायद ही किसी ने जाना हो।

टीजर में उन्मुक्त खुद अपनी भावनाओं और अनुभवों को साझा करते नजर आ रहे हैं, जहां वे बताते दिख रहे हैं कि कैसे युवा क्रिकेटरों पर अगले उन्मुक्तचंद का टैग लगना एक बोझ बन जाता है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके संघर्षों, असफलताओं, और फिर अमेरिका में क्रिकेट खेलने के सफर को विस्तार सेदिखाया जाएगा।

2012 में जब भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब टीम की कप्तानी उन्मुक्त चंद ने की थी। अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और नेतृत्वक्षमता से उन्होंने उस समय क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया था। उनके अंदाज को देखकर उन्हें भविष्य का विराट कोहली तक कहा जाने लगा था।लेकिन उस चमकती हुई शुरुआत के बाद धीरे-धीरे उनका नाम खेल के बड़े मंच से गायब हो गया। प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवालउठने लगा कि आखिर उन्मुक्त चंद कहां चले गए? और क्यों 28 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया?

ऐसे ही अनेक सवालों के जवाब इस डॉक्यूमेंट्री में हैं, जो उन्मुक्त चंद के न केवल असफल प्रयासों और कठिन संघर्षों को उजागर करती है, बल्किउनके अमेरिका में क्रिकेट खेलने तक पहुंचने की कहानी भी बयां करती है।

अनब्रोकन का निर्देशन राघव खन्ना ने किया है, जो पहले नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली के भी निर्देशक रहचुके हैं। इस परियोजना का निर्माण रिवरलैंड एंटरटेनमेंट और तुडिप एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। डॉक्यूमेंट्री सितंबर में रिलीज होगी, हालांकि इसकीरिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.