ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 28, 2025

फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके की हिट सीरीज 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन अपने दर्शकों के लिए जल्दी ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है।इस बार भी मनोज बाजपेयी फिर से श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे, जो एक चुनौतीपूर्ण अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाते हैं।

आज ही निर्माताओं ने प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर सीरीज का एक शानदार वीडियो साझा किया और साथ ही तीसरे सीजन की रिलीज़ डेटका खुलासा किया। कैप्शन में लिखा गया, “ले लाडले, हो गया श्रीकांत का कमबैक”। इस सीजन को 21 नवंबर 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमकिया जाएगा।

तीसरे सीजन की कहानी पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। इस बार श्रीकांत तिवारी को नए और खतरनाक दुश्मनों का सामना करनापड़ेगा। इसमें जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) जैसे नए किरदार शामिल हैं। श्रीकांत की चुनौती केवल देश की सुरक्षा तक सीमितनहीं है, बल्कि उसे अपने परिवार की मुश्किलों को भी संभालना होगा।

मनोज बाजपेयी के साथ इस सीजन में शारिब हाशमी, प्रियमणि, आश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग भी प्रमुख भूमिकाओं मेंनजर आएंगे। सीरीज की कहानी राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखी है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा ने तैयार किए हैं। निर्देशन भी राज और डीके नेकिया है।

याद रहे, 'द फैमिली मैन' का पहला सीजन 2019 में आया था और उसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। दूसरा सीजन 2021 में रिलीज़ हुआ था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु थी और उसे भी काफी सराहा गया। अब तीसरे सीजन के साथ फैंस को फिर से श्रीकांत तिवारी केरोमांचक मिशनों और पारिवारिक संघर्षों का अनुभव मिलेगा।

टीज़र और पोस्टर ने सोशल मीडिया पर पहले ही उत्साह की लहर पैदा कर दी है, और फैंस बेसब्री से 21 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.