ताजा खबर
‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

टोक्यो में ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ के प्रीमियर पर टॉम क्रूज़ को मिला स्टैंडिंग ओवेशन!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 7, 2025

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ का टोक्यो में ज़ोरदार स्वागत हुआ, जब वह अपनी फिल्म Mission: Impossible – The Final Reckoning के जापान प्रीमियर में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसने साफ कर दिया कि जापानी फैंस के दिलों में अब भी एजेंट ईथन हंट की जबरदस्त जगह है। इस खास मौके पर क्रूज़ के साथ फिल्म की टीम—ग्रेग टार्ज़न डेविस, हेली एटवेल, साइमन पेग, पोम क्लेमेंटीफ और डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वैरी भी मौजूद रहे।

दिलचस्प बात यह रही कि ये टॉम क्रूज़ का जापान का 25वां दौरा था। अपनी भावनाएं साझा करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे वर्ल्ड टूर की शुरुआत टोक्यो से करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। इस फिल्म के लिए जो प्यार आज दर्शकों से मिला, वो हम सभी ने महसूस किया। Mission: Impossible – The Final Reckoning इस फ्रेंचाइज़ी के 30 साल का नतीजा है, और यहां जो अपनापन मिला, वो दिल छू गया।”

यह फिल्म 23 मई 2025 को जापान में रिलीज़ होगी और इसके कुछ दिन पहले, यानी 17 मई को भारत में दस्तक देगी, इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में, सिर्फ 4DX और IMAX फॉर्मेट्स में।

फिल्म की कहानी ईथन हंट की अब तक की सबसे खतरनाक, निजी और जटिल मिशन पर आधारित है। एक रहस्यमयी दुश्मन, टूटी हुई वफादारियां और अतीत के गहरे राज़—यह सब मिलकर हंट को उसकी शारीरिक और मानसिक सीमाओं तक ले जाते हैं। जब समय कम होता जा रहा होता है और धोखे बढ़ रहे होते हैं, तब उसे यह फैसला करना होता है कि दुनिया को बचाने के लिए वह खुद को कितना खो सकता है। और जैसे ही दर्शक सोचते हैं कि कहानी खत्म होने वाली है, फिल्म एक ऐसा मोड़ लेती है जो दर्शकों को चौंका देगा—और यह सिर्फ शुरुआत है।

टॉम क्रूज़ की मौजूदगी और उनके दिल से निकले शब्दों ने न सिर्फ जापान, बल्कि पूरी दुनिया में फिल्म के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। Mission: Impossible – The Final Reckoning निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक विदाई की ओर बढ़ रही है—जैसे कि खुद ईथन हंट के स्टाइल में, धमाके के साथ!


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.