ताजा खबर
कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||    वानखेड़े में मुंबई की शर्मनाक हार हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'पावरप्ले...   ||    ऑपरेशन सिंदूर के बाद घबराया पाकिस्तान चीन और तुर्की के साथ मिलकर रच रहा 'गुप्त' साजिश, एडवांस एयर डि...   ||    IPL 2026 CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल   ||    पुष्कर सिंह धामी विकास और सुशासन के मॉडल BJP अध्यक्ष ने बताया- 2027 के चुनाव का वही होंगे चेहरा   ||   

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से तू पहली तू आखिरी सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 30, 2025

आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा गाना ‘तू पहली तू आखिरी’ रिलीज हो चूका हैं। इस गाने को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह गाना शाहरुख खान को बहुत पसंद आया है। उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए अपना पसंदीदाट्रैक बताया है।

यह एक लव सॉन्ग है, जिसे लक्ष्य और सहर बांबा पर फिल्माया गया है। गाने का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है। ‘तू पहली तू आखिरी’ गीत केबोल कुमार ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह ने इस रोमांटिक गाने को अपनी सुरीली आवाज से और भी रोमांटिक बना दिया है।

इस गाने की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में शाश्वत सचदेव की जमकर तारीफ की है। उन्होंनेम्यूजिशियन को जादूगर कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें लिखा कि ये उनके पसंदीदा लव सॉन्ग्स में से एक बन गया है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले गौरी खान द्वारा निर्मित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का निर्देशन आर्यन खान ने किया है। इसकेबिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान सह-निर्माता हैं। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघवजुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे सितारे हैं।

इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान सहित बहुत से बॉलीवुड स्टार के कैमियो भी होंगे। इसमें बॉबी देओल एक बड़े फिल्मी कलाकार केकिरदार में दिखाई देंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 28 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को व्यंग के रूपमें पेश किया जाएगा।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.