ताजा खबर
‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||   

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर वीडी14 का पोस्टर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, May 9, 2025

अभिनेता विजय देवरकोंडा इस समय अपनी फिल्म 'किंगडम' से चर्चा में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज शुक्रवार के दिन अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीडी 14' के निर्माताओं ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक जारी कर अभिनेता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

'वीडी 14' के फिल्म निर्माताओं ने विजय देवरकोंडा अभिनीत इस फिल्म का पहला लुक जारी किया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने अफने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा योग मुद्रा में ध्यान लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और किसी भगवान की पूजा कर रहे हैं। रिलीज किए गए पोस्टर में अभिनेता का केवल पीछे का भाग दिखाया गया है।

'वीडी 14' का फर्स्ट लुक जारी कर फिल्म निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा कि देवताओं ने उसे शक्ति दी और युद्ध ने उसे एक उद्देशय दिया। इसके साथ ही मेकर्स की टीम ने विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म, जिसका संभावित नाम 'वीडी14' है। यह एक योद्धा की कहानी है, जो 1854 और 1878 के बीच की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म पांच भाषाओं तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स बैनर तले किया जा रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.