ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

एक्टर विशाल ने अभिनेत्री साई धनशिका के साथ की सगाई!

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

तमिल अभिनेता विशाल ने एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ सगाई कर ली। इसकी जानकारी खुद विशाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।इसमें उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं।

अपने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर विशाल ने लिखा, ‘इस ब्रह्मांड के कोने-कोने से आए सभी प्रियजनों को मेरे खासजन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। आज साई धनशिका के साथ हुई अपनी सगाई की खुशखबरी अपने परिवार वालों केसाथ साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं बहुत ही खुश महसूस कर रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामनाकरता हूं।’

विशाल और साई धनशिका ने इसी साल मई में एक इवेंट में अपनी सगाई की घोषणा की थी। सगाई का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिनविशाल का जन्मदिन भी होता है। विशाल और साई धनशिका पिछले 15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

विशाल और साई धनशिका के बीच उम्र का फासला भी इनकी सगाई की चर्चाओं के साथ ही चर्चा में आ गया था। दरअसल, अपने इसी जन्मदिन परविशाल 48 साल के हो गए हैं। वहीं धनशिका की उम्र अभी 35 साल है। 20 नवंबर 1989 को जन्मीं साई धनशिका नवंबर में 36 साल की होंगी।ऐसे में दोनों के बीच 12 साल से भी अधिक का अंतर है।

विशाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस अभिनेता हैं। वो तमिल इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय हैं। उनका पूरा नाम विशाल कृष्ण रेड्डी है, लेकिन वहसिर्फ विशाल के नाम से ही जाने जाते हैं। विशाल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1989 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जब उन्होंनेतमिल फिल्म ‘जदिक्केथा मूडी’ में अभिनय किया। वहीं बतौर लीड एक्टर उन्होंने 2004 में तमिल फिल्म ‘चेलामई’ से अपनी पहचान बनाई।

साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत की'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.