ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

गिप्पी ग्रेवाल ने किया ‘व्‍याह करतारे दा’ का मोशन पोस्टर रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 16, 2025

पंजाबी सिनेमा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी अगली फिल्म ‘व्‍याह करतारे दा’ का मोशन पोस्टर रिलीज करदिया है। इस मौके पर उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की – 27 फरवरी 2026।

फिल्म को लेकर उत्साह इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि यह प्रोजेक्ट एक बड़ी कोलैबोरेशन है – धर्मा प्रोडक्शन्स और हम्बल मोशन पिक्चर्स मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पहली बार है जब पंजाबी और बॉलीवुड की इतनी बड़ी साझेदारी देखने को मिल रही है।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं स्मीप कांग, जो पंजाबी सिनेमा में अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजरआएंगी सिंगर और एक्ट्रेस निमरत खैरा। फिल्म का टाइटल और स्टारकास्ट देखकर यही लग रहा है कि यह एक मजेदार और पारिवारिक कहानी होगी,जिसमें शादी और रिश्तों के रंग देखने को मिलेंगे।

करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तेवारी, गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल जैसे नाम इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं।इससे साफ है कि फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसकी क्वालिटी और पहुंच दोनों शानदार होगी।

फिल्म का ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन ओमजी सिने वर्ल्ड संभालेगा, जिससे उम्मीद है कि यह फिल्म दुनियाभर के पंजाबी दर्शकों तक पहुंचेगी। अब जबफिल्म का पहला मोशन पोस्टर सामने आ चुका है, तो फैंस को इसके ट्रेलर और गानों का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पंजाबी सिनेमा को एक नई ऊंचाई देने वाली साबित हो सकती है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.