ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    केजरीवाल की दलील को कोर्ट ने किया रिकॉर्ड… 4:30 बजे आएगा जज बदलने पर फैसला   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

मोहनलाल की ‘वृषभा’ का फर्स्ट लुक आउट, टीजर जल्द रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 16, 2025

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर बड़े परदे पर एक भव्य पौराणिक दुनिया लेकर लौट रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘वृषभा’(Vrusshabha) का फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी कर दिया गया है — और कहना गलत नहीं होगा कि यह झलक वाकई में इंपैक्टफुल है। पोस्टरमें मोहनलाल एक त्रिशूलनुमा अस्त्र और ढाल के साथ बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी एक चमकती आंख और क्रोधित चेहरा इस बात काइशारा कर रहे हैं कि फिल्म में एक गहरी और शक्तिशाली कहानी देखने को मिलने वाली है।

मोहनलाल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – "युद्ध, भावनाएं और दहाड़", और इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ी खबर दी: फिल्म का टीज़र 18 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगा। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

‘वृषभा’ एक एक्शन-ड्रामा है जिसे नंदा किशोर ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म एक पौराणिक पृष्ठभूमि में सेट है, और इसके भव्यविज़ुअल्स, युद्ध के दृश्य और इमोशनल ड्रामा की झलक पहले पोस्टर से ही मिल रही है। इसे कनेक्ट मीडिया, बालाजी टेलीफिल्म्स और अभिषेकएस. व्यास स्टूडियोज मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।
पैन-इंडिया अपील

फिल्म को मलयालम और तेलुगु में एकसाथ शूट किया गया है और इसे हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज़ किया जाएगा। यानी ‘वृषभा’ एक सच्चीपैन-इंडिया फिल्म है जो देशभर के दर्शकों को टारगेट कर रही है। भव्य सेट, पौराणिक एस्थेटिक्स और सुपरस्टार मोहनलाल का दमदार प्रेजेंस — यहसब मिलकर फिल्म को एक मेगा इवेंट बना सकते हैं।

‘वृषभा’ से पहले मोहनलाल इस साल ‘एल2: एम्पुरान’, ‘थुडरम’, और ‘कन्नप्पा’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा, वह अपनी लोकप्रिय ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म की भी घोषणा कर चुके हैं, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अब सभी की निगाहें हैं 18 सितंबर पर, जब ‘वृषभा’ का टीज़र दर्शकों के सामने आएगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि मोहनलाल इस बार अपने दर्शकों को कैसे चौंकाते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.